Move to Jagran APP

पांच ओवरलोड वाहनों पर तीन लाख जुर्माना

दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर चेकिग कर रहे एआरटीओ ने पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ लाखो का जुर्माना लगाया। प्रशासनिक कार्रवाई से ओवरलोड वाहन दौड़ाने वाले चालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:09 AM (IST)
पांच ओवरलोड वाहनों पर तीन लाख जुर्माना

बागपत, जेएनएन : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर चेकिग कर रहे एआरटीओ ने पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ लाखो का जुर्माना लगाया।

loksabha election banner

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे हो या फिर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे। दोनों ही मार्ग पर दिन-रात ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भरते हैं। माह में दो चार बार प्रशासन की और से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई होती रहती है। मंगलवार सुबह एआरटीओ सुभाष राजपूत ने एक्सप्रेस-वे के पास दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर चेकिग की। एक्सप्रेस-वे से हाईवे पर उतरे पांच ओवरलोड वाहन को रोक लिया। इसमें कॉलसेंट, ईंट व टाइल्स लदी थी। वाहनों को पकड़कर तहसील में खड़ा कराया। एआरटीओ ने बताया कि पांचों वाहन पर तीन लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना भरने के बाद ही वाहन छोड़े जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.