Move to Jagran APP

अस्पताल से भागे पागल घोड़े ने फिर छह घायल को काटा

पशु चिकित्सालय से फरार घोड़े ने दो दिन में 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे परेशान लोगों ने प्रशासन से पागल घोड़े को जल्द फिर पकड़वाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 07:23 PM (IST)
अस्पताल से भागे पागल घोड़े ने फिर छह घायल को काटा
अस्पताल से भागे पागल घोड़े ने फिर छह घायल को काटा

बागपत, जेएनएन। पशु चिकित्सालय से फरार घोड़े ने दो दिन में 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल किया। ब्लाक कार्यालय लिपिक को गंभीर हालत में इलाज को दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया। लोगों ने प्रशासन से घोड़े को जल्द पकड़वाने की मांग की है।

loksabha election banner

पिछले माह पागल घोड़े ने रेलवे व जैन कालेज रोड पर 24 से अधिक लोगों को काटकर घायल किया था। तब इस घोड़े को पकड़वाया गया था। 10 दिन घोड़ा पशु चिकित्सालय में रहा, लेकिन रस्सी काटकर दो दिन पहले भाग गया। दो दिन में घोड़े ने 12 से अधिक लोगों को काटा। शुक्रवार को घोड़े ने ब्लाक कार्यालय पर तैनात लिपिक शिवकुमार की कमर पर काटकर बुरी तरह जख्मी किया। गंभीर हालत में सीएचसी से इलाज को दिल्ली के अस्पताल रेफर किया।

इसके अलावा रेलवे रोड पर घोड़े ने पांच और लोगों को जख्मी किया। घोड़े के काटने से घायल लोगों को सीएचसी पर वैक्सीन लगवाई। ईओ अनिल पंडित का कहना है कि घोड़े को जल्द पकड़ा जाएगा।

अवैध वसूली के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागपत: राष्ट्रीय आजीविका मिशन में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बड़ौत ब्लाक के मिशन प्रबंधक पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट व बाद में विकास भवन पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सीडीओ से शिकायत कर ब्लाक प्रबंधक का तबादला कराने की मांग की।

महिलाओं का आरोप है कि इंटरनल रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्य कर रहीं महिलाओं को मिलने वाली धनराशि में कटौती की जा रही है। उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं करने और योजनाओं का लाभ नहीं दिलाने का आरोप लगाया। सीडीओ रंजीत सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कविता, ओमवती, परमिला, गीता, तन्नू समेत मालमाजरा, बावली, बिजरौल आदि गांवों की महिलाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.