Move to Jagran APP

छपरौली-पानीपत यमुना पुल निर्माण का टेंडर छूटा

जागरण संवाददाता, बागपत : वेस्ट यूपी और हरियाणा के करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 09:41 PM (IST)
छपरौली-पानीपत यमुना पुल निर्माण का टेंडर छूटा
छपरौली-पानीपत यमुना पुल निर्माण का टेंडर छूटा

जागरण संवाददाता, बागपत :

loksabha election banner

वेस्ट यूपी और हरियाणा के करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी है। आखिरकार छपरौली-पानीपत पुल निर्माण की राह आसान हो ही गई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल ¨सह तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रयासों से इस पुल निर्माण का टेंडर छोड़ दिया गया। पब्लिक व‌र्क्स डिपार्टमेंट हरियाणा के एक्जक्यूटिव इंजीनियर के अनुसार बागपत में नांगल गांव तथा पानीपत की संभालखा तहसील के अट्टा गांव के बीच यमुना पर यह पुल 84.36 करोड़ रुपये में बनेगा। पहले इसकी लागत करीब 80 करोड़ थी, लेकिन अब चार करोड़ की वृद्धि हो गई है।

हिसार की जंदू कंस्ट्रक्शन कंपनी को पुल निर्माण का जिम्मा दिया गया। 14 सितंबर को यह टेंडर स्वीकृत हुआ। वर्क आर्डर जारी कर निर्माण कंपनी को 4.21 करोड़ रुपये जमानत राशि जमा कराने को कहा गया है। कंपनी को पुल का निर्माण 24 माह के अंदर करना होगा।

बता दें कि करीब दो साल पहले छपरौली-पानीपत के बीच बनने वाले यमुना के इस पुल का शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने किया था। इस पुल के बनने के बाद बागपत और खासकर बड़ौत तथा पानीपत समेत आसपास के क्षेत्रों के बा¨शदों का घंटों का सफर मिनटों में तय होगा। दोनों राज्यों के बीच सड़क कनेक्टीविटी बढ़ने से छात्रों, नौकरी पेशा लोगों, व्यापारियों और किसानों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री सत्यपाल ¨सह ने कहा कि पुल का निर्माण न्यूनतम समय में कराकर जनता को समर्पित किया जाएगा।

सीएम के एक फोन पर छूटा टेंडर

शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल ¨सह की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात हुई। मुलाकात में छपरौली पुल के टेंडर को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान ही सीएम ने अपने विभागीय अफसरों को फोन किया और अगले ही दिन फाइनल कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.