छात्रों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित
बागपत : श्री यमुना इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
बागपत : श्री यमुना इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा उनका मार्गदर्शन किया।
प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि केएचआर इंटर कालेज खामपुर लुहारी में जनपदीय स्काउट गाइड रैली हुई थी। इसमें स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बुलंदशहर के डीएवी इंटर कालेज में आयोजित 29वीं मंडलीय रैली में भी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें मंडल के 55 विद्यालयों के स्काउट व गाइड टीम ने प्रतिभाग किया था। रैली में प्रथम एवं गेट निर्माण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्काउट शिक्षक अजय कौशिक, बृजनंदन ¨सह, सतीश त्यागी, आनंद शर्मा, सत्यवीर, राजेंद्र, मुकेश राज, अशोक बंधु, उषा रानी, सुषमा गौड़, सितारा बेगम आदि मौजूद थे।