विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर बागपत को मिली बड़ी सौगात, 3 साल के इंतजार के बाद 77 करोड़ की लागत से बने टटीरी ओवरब्रिज पर दौड़ने लगे वाहन

By Gaurav Kumar Tatiri Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 07 Nov 2026 05:33 PM (GMT+05:30)

Baghpat News: बागपत के टटीरी में तीन साल के इंतजार के बाद रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन हुआ, जिसे क्षेत्रवासियों के ...और पढ़ें

अग्रवाल मंडी टटीरी में उद्घाटन के बाद रेलवे ओवरब्रिज पर दौड़ते वाहन। जागरण

अग्रवाल मंडी टटीरी में उद्घाटन के बाद रेलवे ओवरब्रिज पर दौड़ते वाहन। जागरण

HighLights

  1. सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान, राज्यमंत्री और विधायक ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन।

  2. अब रेलवे फाटक बंद होने के दौरान लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जाम से मिलेगी राहत। 

संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दीपावली पर्व पर क्षेत्रवासियों को तीन साल के इंतजार के बाद रेलवे ओवरब्रिज का सपना साकार हो गया। उत्तर प्रदेश के प्राणी उद्यान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक, सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान और भाजपा विधायक योगेश धामा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।

k6

शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्राणी उद्यान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि दीपावली पर रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान और विधायक योगेश धामा की मौजूदगी में हुए उद्घाटन से लोगों में उत्साह है। उन्होंने समय से निर्माण पूरा करने पर संबंधित इंजीनियरों और कर्मचारियों का आभार जताया।

सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण क्षेत्रवासियों के लिए दीपावली का तोहफा है। इसके निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायवर्जन के कारण होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से यह विकास कार्य पूरा हुआ है।

भाजपा विधायक योगेश धामा ने विधायक योगेश धामा ने टटीरी रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन पर क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के शुरू होने से टटीरी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

लंबे समय से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ओवरब्रिज चालू होने से आवागमन सुगम होगा और लोगों का समय भी बचेगा। दीपावली पर्व पर क्षेत्रवासियों को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।

जाम से मिलेगी राहत, क्षेत्रवासियों में खुशी

कस्बा टटीरी के प्रमुख समाजसेवी अनिल गांधी, किसान नेता नीरज चौधरी, भाकियू जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह, नपं के पूर्व सभासद राकेश कुमार, राजीव कश्यप ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज चालू होने से टटीरी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। ओवरब्रिज के शुरू होने से वाहन चालकों को अब रेलवे फाटक बंद होने के दौरान लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ओवरब्रिज शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।

ओवरब्रिज और भूमिगत रास्ते के लिए स्वीकृत हुए थे 

वर्ष 2022 में बागपत जिले में तीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की योजना को मंजूरी मिली थी। इसके बाद मार्च 2023 में अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज और भूमिगत रास्ते के निर्माण के लिए लगभग 77.22 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।

बजट मंजूरी के बाद रेलवे ने निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब लंबे इंतजार के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों का संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।