हड़ताली कर्मियों के साथ आए कई संगठन
जासं, बागपत: उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सहक
जासं, बागपत: उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सहकारी समितियों के कर्मियों ने बुधवार को 14 वे दिन भी विकास भवन में प्रदर्शन कर धरना दिया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा और अजय चौधरी ने धरना स्थल पर कर्मियों को अपना समर्थन दिया और सरकार से उनकी मांग पूरी करने का अनुरोध किया। आम आदमी पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने भी कर्मियों की मांग जायज बताते हुए समर्थन देने का ऐलान किया।
अशोक सचान ने कहा कि वेतन बढ़वाने तथा वेतन भुगतान राजकीय कोष से कराने व सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करने की मांग है। वहीं हड़ताल से खेकड़ा, काठा, रटौल, मसूरी, लहचौड़ा, बड़ागांव, ¨सगौली तगा, फिरोजपुर आदि सहकारी समितियों में कामकाज ठप रहने से किसान परेशान हैं। रबी फसल की बोआई को बीज-खाद और कर्ज नहीं मिल रहा। प्रधान लोयन दीपक तोमर, प्रधान बदरखा राजकुमार, प्रधान सुशील चौधरी, राजीव, रमेशचंद, कर्मवीर, सोमपाल राणा, कवरपाल ¨सह, संजय ¨सह, सुदर्शन गुप्ता, धर्मवीर, ब्रह्मपाल ¨सह, विवेक राणा, आलोक, विकास शर्मा, प्रभासस कुमार, भोपाल ¨सह, विनोद कुमार व रामभजन आदि मौजूद रहे।