Move to Jagran APP

रालोद को झटका, अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष भाजपा में शामिल

अपने दांव से पहलवानों को धूल चटाने वाले एशिया चैंपियन तथा अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष तोमर ने सियासत में नया दांव चल दिया है। उनके नए दांव से रालोद को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को भाजपा लोकसभा संचालन समिति की बैठक में आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर सैनी भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी और केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में रालोद नेता सुभाष तोमर तथा रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव व पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हरबीर सिंह एडवोकेट ने भाजपा ज्वाइन कर ली। कृष्णपाल प्रधान मलकपुर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविद तोमर समेत कई अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 10:21 PM (IST)
रालोद को झटका, अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष भाजपा में शामिल
रालोद को झटका, अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): अपने दांव से प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाने वाले एशिया चैंपियन अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष तोमर ने सियासत में नया दांव चल दिया है। उनके नए दांव से रालोद को बड़ा झटका लगा है। भाजपा लोकसभा संचालन समिति की शनिवार को हुई बैठक में आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में रालोद नेता सुभाष तोमर तथा रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव व पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हरबीर सिंह एडवोकेट ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कृष्णपाल प्रधान मलकपुर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविद तोमर समेत कई अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हुए।

loksabha election banner

बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नीरज शर्मा के संचालन में हुई बैठक में पार्टी के लोकसभा प्रभारी विमल शर्मा, अलका तोमर, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, रामपाल सिंह नेहरा, राजीव तोमर, नितिन शर्मा, प्रदीप ठाकुर, सरिता चौधरी, पवन शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अमित माजरा, रवींद्र राठी, डॉ. अमित तोमर, पुष्पेंद्र तोमर, सूरजपाल, सतेंद्र पंवार, राकेश जैन, मनोज कटारिया, अंकुर सैनी, शोभित राणा व किरणपाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.