Move to Jagran APP

सरकार की असलियत सामने लाएंगे : अरविद गिरी

सपा युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरी ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 12:52 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 12:52 AM (IST)
सरकार की असलियत सामने लाएंगे : अरविद गिरी

बागपत, जेएनएन। सपा युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरी ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कोरोना की मार से जनता परेशान है। विधानसभा चुनाव में जनता वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर कर सपा की सरकार बनाएगी। उसके बाद प्रदेश की जनता को चैन आएगा।

loksabha election banner

सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरी ने सोमवार को वात्स्यायन पैलेस में संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हम बलिया में भी किसान मसीहा स्व. चौ. चरण सिंह का नाम लेकर बलिया को छपरौली बनाने की बात कह युवाओं में जोश भरने का काम करते हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और सरकारी बनेगी।

उन्होंने बाद में पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष वसीम खोकर से विधानसभा क्षेत्र, ब्लाक स्तरीय कमेटियां दस दिन में गठित करने का निर्देश दिया है। सपा एक बूथ पर दस कार्यकर्ता नियुक्त कर रही है। इनके अलावा सपा युवजन सभा अलग से एक बूथ पर दो युवाओं को बूथ रक्षक के पद नियुक्त करेगी।

सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील करते हुए कहा कि सरकार सपा की बनेगी। सपा नेता अर्•ाुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर ने कहा कि सपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी। सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव अनुज पंवार, डा. शालिनी राकेश, नगेंद्र सिंह, डा. शकील अहमद, जिला पंचायत सदस्य महबूब अलवी, अमित तोमर, तहसीम, राशिद तस्लीम एडवोकेट, डा. सीमा यादव, विजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.