पुलक रत्न से सम्मानित सिम्मी जैन का स्वागत
राष्ट्र संत मुनि पुलक सागर गुरुदेव के सानिध्य में रविवार को गुजरात के सूरत शहर में आयोजित हुए 21वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से जैन समाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बड़ौत से पुलक जन चेतना मंच की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कई संस्थाओं से जुड़ी सिम्मी जैन को सामाजिक धार्मिक संत सेवा आदि कार्यों के लिए पुलक रत्न से सम्मानित किया गया।
बागपत, जेएनएन: राष्ट्र संत मुनि पुलक सागर गुरुदेव के सानिध्य में रविवार को गुजरात के सूरत शहर में आयोजित हुए 21वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से जैन समाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बड़ौत से पुलक जन चेतना मंच की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कई संस्थाओं से जुड़ी सिम्मी जैन को सामाजिक, धार्मिक, संत सेवा आदि कार्यों के लिए पुलक रत्न से सम्मानित किया गया। सोमवार को शहर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंच की नगराध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि मंच की पूरे देश में 250 शाखाएं और हजारों सदस्य हैं। स्वागत करने वालों में बड़ौत जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन, मंत्री अतुल जैन सर्राफ, चारू जैन, आंचल जैन, डा. सुनीता जैन, सतीश जैन, आलोक जैन, अतुल जैन, अजय जैन, वकील चंद जैन आदि शामिल थे।