हत्यारोपित मां व बेटे का किया पुलिस ने चालान
पांची में जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या में नामजद मां बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बागपत, जेएनएन। पांची में जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या में नामजद मां बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
पांची गांव में बुधवार सुबह सगे भतीजों ने जमीनी विवाद में ताऊ इनामुलहक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुत्र इंतेजामुलहक ने अपनी चाची जायदा, चचेरे भाई जुल्फेकार, जुबैर, याकूब, युसूफ और नवाजिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद अभियुक्त जायदा और उसके बेटे जुल्फेकार को बुधवार रात गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। दर्ज मुकदमें में दोनों का चालान किया। वहीं फरार चल रहे चार आरोपित की तलाश में कई स्थान पर दबिश दी। इंस्पेक्टर चमन प्रकाश का कहना है कि फरार आरोपित भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।