सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई
जागरण संवाददाता, बागपत : जिले में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल
जागरण संवाददाता, बागपत : जिले में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल को याद किया।
बुधवार की सुबह युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग ने रन फार यूनिटी का आयोजन किया। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने शुभारंभ किया। दौड़ में कुछ बच्चे बेहोश हो गए, जिनका उपचार किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि बालक वर्ग में रठौड़ा के आरिफ अली प्रथम, बड़ौत के कुशल मेहरा द्वितीय व काठा के पंकज तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर डीडीओ हुबलाल, देवेन्द्र ¨सह, धर्मेन्द्र, धीरज, अनिल, जगसोरन आर्य, सुनील कुमार व रितिका आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस लाइन में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एसपी शैलेश कुमार पांडेय व एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने भी दौड़ लगाई। विजेताओं को सम्मानित किया गया। डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार व सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन व कलक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता को कायम रखने के लिए कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जिला अस्पताल में सीएमएस डा. बीएलएस कुशवाहा ने मरीजों को फल वितरित किए।
डीएवी समेत कई स्कूलों में हुए कार्यक्रम
डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानचार्य डा. मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताया। स्कूल में भाषण, काव्यपाठ, लघु नाटिका आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राजकीय कन्या इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें शिवम प्रथम, बुशरा द्वितीय व इनाम तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या डा. प्रीति शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। यमुना इंटर कालेज में संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जगपाल शर्मा ने बताया कि पक्ष में सुषमा त्यागी प्रथम व विपक्ष में शिवम प्रथम स्थान पर रहे। ब्लॉक संसाधन केन्द्र के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान पीजी कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने 119 यूनिट रक्त दान किया। एनएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आनंद कुमार व शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।
भाजपाइयों ने राष्ट्रवंदना चौक पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया। विधायक योगेश धामा, अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, एडवोकेट रामपाल नेहरा, सूरजपाल, सुदेश चौहान व अजय गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं शहर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जैन धर्मशाला में रक्तदान किया। अनिल देव त्यागी, मनीष विश्वकर्मा, नईमा खान, शक्ति ¨सह एडवोकेट, भगवती देवी, आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय में भी सरदार पटेल को याद किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, शकील अहमद, सुरेन्द्र पंवार, रविन्द्र यादव, वसीम, सलीम, राजीव आदि मौजूद रहे।