यमुना नदी को दूषित कर रहा नाले का गंदा पानी
जहां एक ओर देश व प्रदेश सरकार यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर अनेकों योजनाओं चलाई हुई है। वहीं अधिकारी स्वच्छता अभियान को विफल बना रहे है।
बागपत, जेएनएन। जहां एक ओर देश व प्रदेश सरकार यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर अनेक योजनाओं चलाई हुई है। वहीं अधिकारी स्वच्छता अभियान को विफल बना रहे हैं। यमुना नदी में नालों का गंदा व दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। नगर से बहने वाले नाले यमुना नदी में छोड़ा गया है। इस नाले में गंदा व दूषित पानी बहता है। यह दूषित पानी यमुना के जल को दूषित व जहरीला बना रहा है।
किसान कपिल चौहान ने बताया कि यमुना खादर से होता हुआ नाले का गंदा पानी यमुना नदी जा रहा है। जिससे नदी का पानी दूषित व जहरीला हो रहा है। उन्होंने कई बार मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन अधिकारी अंजान बने हुए है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कर नाले का पानी बंद करवाने की मांग की है।