रिटायर्ड फौजी की पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या, भूसे में दबा मिला शव
अमीपुर बालैनी गांव में रिटायर्ड फौजी की पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय इस महिला के पति की मौत 25 साल पहले बीमारी के चलते हो गई थी।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 12:45 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 12:45 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। अमीपुर बालैनी गांव में रिटायर्ड फौजी की पत्नी की फावड़े से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। किसी को घटना का पता न चले, इसलिए कातिलों ने शव को घेर में बने कमरे में भूसे में छिपा दिया था। शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने भूसे से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कल से लापता थी
रिटायर्ड फौजी विजयपाल सिंह की पत्नी हरबाई (65) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से अपने घेर के लिए गई थी। जो वापस नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रात्रि में उसका शव घेर में बने कमरे में भूसे में दिखाई दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बालैनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
जल्द राजफाश किया जाएगा
मृतका के पोते रोबिन ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी बालैनी भगवत स्वरूप का कहना है कि महिला की फावड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। केस का जल्द ही राजफाश कर दिया जायेगा।
पति की पहले ही हो चुकी है मौत
हरबाई के पति विजयपाल सिंह का करीब 25 साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके दो बेटे रामनरेश, कृष्णपाल व चार बेटी मुन्नी, अनीता, बबीता व बबलू हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें