बुजुर्गो का सम्मान करें युवा
नगर स्थित बिजरौल रोड पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। सत्यपाल सिंह त्यागी ने युवाओं से अपने बुजुर्गों का सम्मान करने का आह्वान किया।
बागपत, जेएनएन। नगर स्थित बिजरौल रोड पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। सत्यपाल सिंह त्यागी ने युवाओं से अपने बुजुर्गों का सम्मान करने का आह्वान किया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए 27 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर अधिक से अधिक संख्या में चलने की भी अपील की गई। इंजीनियर विजय पाल सिंह तोमर, इकबाल सिंह तोमर, सुखपाल शर्मा, सुखदेव सिंह, तेज सिंह चिकारा, प्रो. बलजीत सिंह आर्य, सलीमुद्दीन आदि को सम्मानित किया गया। सुरेंद्र पाल, महेन्द्र सिंह डबास, उदयवीर सिंह, महेश शर्मा, ईश्वरी प्रसाद तिवारी, ओमपाल मलिक, वीरेंद्र तोमर, अखलाक अहमद आदि मौजूद रहे।