जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर रैली आज
जासं,बागपत : देश में जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को
जासं,बागपत : देश में जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर रविवार को एसपीसी डिग्री कालेज में रैली होगी। इसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री गिरिराज ¨सह व डा. सत्यपाल ¨सह होंगे। शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय के परिसर में विधायक योगेश धामा ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों व आम जन के साथ मी¨टग की और रैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की। उधर बड़ौत रोड स्थित कार्यालय में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल, राष्ट्रीय संयोजक ममता व धर्मेंद्र धामा ने बताया कि जनसंख्या वृद्धि से देश में संसाधन की कमी हो जाएगी। साथ ही सामाजिक विघटन होगा। इससे बचाव के लिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना आवश्यक है। इसके लिए फाउंडेशन लगातार आंदोलन कर रही है। देश के सांसदों व आम जन के सहयोग से इस कानून को बनवाने और इसे लागू करने पर सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रैली का आयोजन किया जा रहा है।