Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया

संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत) : नगर की गांधी गंज मंडी से निकाली भगवान गणपति शोभायात्रा में श

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 11:14 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया

संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत) : नगर की गांधी गंज मंडी से निकाली भगवान गणपति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति भजनों पर झूमते नाचते चल रहे थे। यात्रा से पूर्व महिला श्रद्धालुओं ने पूजन कर भगवान से सुख समृद्धि को कामना की।

loksabha election banner

आज से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार शाम को श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली। इससे पूर्व महिलाओं ने भगवान का पूजन कर परिवार व देश की शांति को मन्नत मांगी। मुबारिकपुर मार्ग से शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए बैंड़बाजों की धुन पर नाचते चल रहे थे। शामिल महिलाएं भगवान गणपति की प्रतिमा के साथ जयकारे लगाती चल रही थी। जैन कालेज रोड़ करीब दो घंटों तक बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा। यात्रा के समापन पर भगवान की प्रतिमा को सीताराम मंदिर में विराजमान किया। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने मंच्त्रोचार से प्रतिमा को स्थापित कराया। 10 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में रोजाना भगवान का गुणगान होगा। ¨प्रस कौशिक, देवेश कौशिक, राजेंद्र गोस्वामी, सुमित, सन्नी गुप्ता, सुशील कौशिक, जयकुमार शर्मा, विपिन शर्मा, विनोद अग्रवाल, नेहा, सोनिया आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.