विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगा डीजल और पेट्रोल, NCR में नया नियम लागू

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:11 AM (IST)

आज से बागपत सहित एनसीआर में वाहनों को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र दिखाए बिना डीजल या पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह ...और पढ़ें

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट किया गया है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट किया गया है।

HighLights

  1. आज से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र अनिवार्य।

  2. बिना PUC सर्टिफिकेट वाहनों को ईंधन नहीं।

  3. बागपत में प्रदूषण नियंत्रण हेतु अहम कदम।

जागरण संवाददाता, बागपत। एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक और अहम कदम उठाया गया है। गुरुवार (आज) से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र दिखाए बगैर पंपों पर वाहनों को डीजल व पेट्रोल नहीं मिलेगा।

अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। हाई क्वालिटी कैमरे लगाए गए हैं। इससे हजारों वाहन चालकों को झटका लगेगा। बड़ी संख्या में सड़कों पर बगैर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के वाहन दौड़ते हैं।

बागपत एनसीआर की परिधि में आता है। दिल्ली से बेहद नजदीक है। प्रदूषण बड़ी समस्या है। वर्ष 2022 में विश्व के प्रदूषित शहरों में बागपत का 17 स्थान रहा था। देश में कई बार तीसरे और प्रदेश में पहले स्थान पर आ चुका है, ऐसे में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है।

एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी बेहद गंभीर है। प्रदूषण कम करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसी तरह पटाखे निर्माण व बिक्री प्रतिबंधित है।

दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति दी जाती रही है। इसी क्रम में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि गुरुवार से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही वाहनों के लिए डीजल-पेट्रोल पंपों पर मिलेगा। पेट्रोल पंप स्वामी और वाहन चालक शासनादेश का कड़ाई से पालन करें।

उधर बागपत पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव यादव का कहना है कि जनपद में 82 पेट्रोल पंप हैं। शासन के आदेश का शत प्रतिशत का पालन किया जाएगा। बगैर प्रदूषण प्रमाण पत्र चेक किए डीजल, पेट्रोल व सीएनजी नहीं दी जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित एप उपलब्ध करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर 2026 में बन रहा है दुर्लभ ‘संधि काल’; जानें नए घर में कदम रखने के 4 सबसे शुभ मुहूर्त