कोरोना को मजाक समझ बिना मास्क सड़कों पर लोग
जानलेवा कोरोना वायरस को लोग माजक समझकर बिना मास्क प्रयोग किए ही सड़कों पर घूम रहे हैं। दिन भर में 19 प्रतिशत से अधिक बिना मास्क के सड़कों पर मिले। पुलिस की सख्ती बरतने पर ही लोगों ने जेब से मास्क निकलकर चेहरों पर लगाए।
जागरण न्यूज नेटवर्क बागपत : जानलेवा कोरोना वायरस को लोग मजाक समझकर बिना मास्क प्रयोग किए ही सड़कों पर घूम रहे हैं। दिन भर में 19 प्रतिशत से अधिक लोग बिना मास्क के सड़कों पर मिले। पुलिस के सख्ती बरतने पर ही लोगों ने जेब से मास्क निकालकर लगाए।
कोरोना वायरस के पैर पसारने से पूर्व ही देश में लॉकडाउन आज भी देश की जनता लॉकडाउन में ही सांस ले रही है। वायरस से बचने के लिए शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग डब्ल्यूएचओ ने भी अनिवार्य किया है। दुनिया में लाखों लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं, लेकिन खेकड़ा क्षेत्र की जनता आज भी इस वायरस को मजाक समझ रही है। इसकी बानगी मंगलवार को बाजार के मुख्य चौराहे पर देखने को मिली। बाजार व मुख्य मार्ग पर घूमने वाले 10 फीसद लोगों ने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था। इनमें महिलाएं, बच्चे, युवा व अधेड़ शामिल रहे। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक मार्ग पर लोग बिना मास्क के टहलते नजर आए। दैनिक जागरण टीम को बिना मास्क लोगों के घूमने की कवरेज करते हुए देख पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सख्ती बरती तो अधिकांश युवाओं ने अपनी जेब से मास्क निकाल चेहरों को ढका। पुलिस की सख्ती के बाद लोग बीच रास्ते से ही घर लौटने लगे।