मंदिर के पास गोकशी पर भड़के ¨हदू संगठन, हंगामा
बागपत चमरावल रोड पर महिला थाना और शिव मंदिर के निकट शुक्रवार रात गोकशी की गई। प
बागपत: चमरावल रोड पर महिला थाना और शिव मंदिर के निकट शुक्रवार रात गोकशी की गई। पता चलने पर शनिवार को ¨हदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। कोतवाल शिव प्रकाश के तीन दिन में घटना के राजफाश का आश्वासन देकर उनको शांत किया।
यमुना इंटर कालेज के क्रीड़ा स्थल पर शनिवार सुबह आसपास के लोगों को दो गाय के अवशेष पड़े हुए दिखाई दिए। इससे वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। जानकारी मिलते ही विश्व ¨हदू परिषद के नगर मंत्री विक्की चौधरी के अलावा सुनील मुखिया, रोहित, दीपक, प्रदीप, भगवा सेना के जिला अध्यक्ष सुनील चौहान आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जनपद में गोकशी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। थाने से चंद कदम की दूरी पर यह घटना हो गई, पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मंदिर के पास गोकशी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। ¨हदू पर्व जैसे ही नजदीक आते हैं उसी समय इस तरह की घटनाएं की जाती हैं। उनकी मांग है कि पुलिस केस का जल्द से जल्द राजफाश करे। उधर कोतवाल ¨सह का कहना है कि गोकशी करने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर केस का पर्दाफाश किया जाएगा।
आखिर कब तक होती रहेगी गोकशी
जनपद में एक के बाद एक गोकशी की घटना सामने आ रही है। गत दो जून की रात सिसाना गांव के जंगल में छह गोवंश का कटान किया गया था। कांवड़ यात्रा के दौरान गोवंश कटान कर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास अवशेष डाले गए थे। इसके अलावा फैजपुर-निनाना, हिलवाड़ी, छपरौली और बिनौली क्षेत्र में गोकशी की घटना हो चुकी है। इनको लेकर खूब हंगामा भी हुआ।