खुद तो बनवा नहीं पाए हाईवे, अब दूसरों पर उठा रहे सवाल: प्रदीप
बागपत: जनपद में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर उम्मीदें जाग चुकी हैं। 11 सित
बागपत: जनपद में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर उम्मीदें जाग चुकी हैं। 11 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हाईवे का शिलान्यास करने आ रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय सियासत भी गर्म हो रही है। रविवार को सपा ने भाजपा पर प्रहार कर सड़क निर्माण की घोषणा को राजनैतिक करार दिया, तो इसके जवाब में हाईवे शिलान्यास तथा मुख्यमंत्री योगी की रैली के मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर ने जवाबी हमला किया।
प्रदीप ¨सह ने बागपत में पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल ¨सह ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण की सभी अड़चनों को दूर कराकर बागपत के विकास की राह खोली है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि हाईवे निर्माण की घोषणा साकार होते देख विरोधी दल घबरा गये हैं। कई विरोधी नेता जनता को भ्रमित करने में जुट गए हैं। ये वो नेता हैं जो प्रदेश में अपनी सरकार रहते हुए दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का निर्माण नहीं करा पाए, लेकिन अब विकास कराने वाली भाजपा की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल ¨सह के नेतृत्व में जिस रफ्तार से विकास हो रहा है, भरपूर बिजली मिल रही है और कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है, उससे विरोधी परेशान हैं। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का 11 सितंबर को शिलान्यास होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रदीप ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल ¨सह ने बागपत में जितना विकास कराया, उतना पिछले 70 साल में नहीं हुआ। छपरौली में यमुना का पुल भी जल्द बनेगा। उन्होंने कहा कि शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ौत आएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजीत तोमर तथा भाजपा नेता अनिल चौहान मौजूद रहे।