बच्चों से पहले शिक्षकों ने सीखी पुलिसिग
स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रॉग्राम शुरू करने से पहले पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बागपत, जेएनएन। स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम शुरू करने से पहले पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रणविजय सिंह ने थानों से नामित किए गए दारोगा (नोडल अधिकारी) व चयनित स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी। एएसपी का कहना है कि कार्यक्रम के लिए 21 स्कूलों को चयनित किया गया है। बजट के हिसाब से बच्चों की ड्रेस बनेंगी। कार्यक्रम के तहत आठवीं व नौवीं कक्षा के छात्रों की स्कूलों में प्रतिदिन अलग से क्लास चलेगी। इसमें बच्चों को कानून व्यवस्था, सामाजिक जानकारी दी जाएगी। पुलिस किस तरह से कार्य करती है, इसके बारे में विस्तृत से बताया जाएगा। यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बाद में बच्चों को थाने, वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम आदि स्थानों पर ले जाकर रूबरू कराया जाएगा। इस मौके पर डीआईओएस ब्रजेंद्र कुमार व बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र आदि मौजूद है।