सोनीपत में लोस चुनाव, हरियाणा बॉर्डर पर पहरा
लोकसभा चुनाव के सोनीपत में हो रहे मतदान में बागपत से जाकर कोई विघ्न न डाल पाए इसलिए बॉर्डर सील कर रखा है। पुलिस ने एक-एक वाहन की चेकिग की।
बागपत : लोकसभा चुनाव के सोनीपत में हो रहे मतदान में बागपत से जाकर कोई विघ्न न डाल पाए, इसलिए बॉर्डर सील किए रखा। पुलिस ने एक-एक वाहन की चेकिग की। वीडियोग्राफी भी की गई। हालांकि न तो कोई पकड़ा गया और न ही किसी के पास से प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई।
हरियाणा और बागपत के अपराधियों का खूब गठजोड़ है। एक स्थान पर अपराध करके आसानी से दूसरे स्थान पर आ पहुंच जाते है। ताजा उदाहरण गत वर्ष कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम की हत्या कर कुख्यात विक्की पिचौकरा हरियाणा भाग गया था। वहां की पुलिस ने ही उसको गिरफ्तार कर भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए थे। हरियाणा के तस्कर बड़े तस्कर पर बागपत में शराब की तस्करी करते है। चुनाव प्रभावित करने में भी अपराधी पीछे नहीं रहते है। इस बार लोकसभा चुनाव प्रभावित न कर पाए, इसलिए बागपत, हरियाणा और दिल्ली के अफसरों की कई बार मीटिग हुई। इसमें प्रभावी कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। रविवार को हरियाणा व दिल्ली में हो रहे चुनाव को देखते हुए बागपत पुलिस ने बॉर्डर शनिवार को ही सील कर दिए थे। मुख्यत: सोनीपत जाने वाले प्रत्येक वाहन की निवाड़ा चौकी, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर तलाशी ली गई। यमुना खादर में पुलिस की टीमें मुस्तैद रही। एएसपी रणविजय सिंह का कहना है कि बॉर्डर पर प्रत्येक वाहन की चेकिग की जा रही है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं पकड़ा गया, जो चुनाव प्रभावित करने के लिए हरियाणा जा रहा हो और न ही किसी के पास से प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप