Move to Jagran APP

संगठन सर्जन अभियान के दौरान बताईं पार्टी की नीतियां

शहर कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान सोमवार को भी जारी रहा जिसमें लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 12:12 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 12:12 AM (IST)
संगठन सर्जन अभियान के दौरान बताईं पार्टी की नीतियां

जेएनएन,बागपत : शहर कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान सोमवार को भी जारी रहा, जिसमें लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। शहर के पट्टी वाजिदपुर वार्ड में कांग्रेस के संगठन अभियान के दौरान अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के निर्देश अनुसार घर घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दे रहें हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन महंगाई का सामना कर रहा है और ऊपर से सरकार ने किसानों के ऊपर कृषि कानून थोप दिए, जिनसे किसान भी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कृषि कानूनों की आलोचना की। इस दौरान चौधरी यशवीर सिंह, सहेंद्र, मास्टर कृष्णपाल शर्मा, सचिन देव, समीम खान, नरेश, सुरेंद्र पाल, हरदम सिंह, राजवीर, इसरार, हरिश्चंद्र, पूरन सिंह, अमित, बाला देवी, माया देवी, रूपा, आत्माराम, ब्रजमोहन शर्मा, सोनू त्यागी, मनीष जैन, चौधरी अकबर अली आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

सामुदायिक शौचालय

हैंडओवर की तैयारी

बागपत: जिला पंचायत राज अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारियों की बैठक में सामुदायिक शौचालयों तथा पंचायत घरों के निर्माण की समीक्षा की। सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो 184 सामुदायिक शौचालय बन गए, उन्हें महिला स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर करें। बाकी 49 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा कराने की सख्त हिदायत दी है।

जिले में 95 पंचायत घर बनाने का लक्ष्य है लेकिन अभी तक छह का निर्माण पूरा हुआ है। बाकी 86 पर काम चल रहा है और तीन पर विवाद के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

अध्यापक सम्मानित

अमीनगर सराय : कस्बे के प्राथमिक विद्यायल के प्रधान अध्यापक संजय कुमार को बीएलओ के रूप में पुनरीक्षण कार्य मे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मतदाता दिवस पर डीएम राजकमल यादव ने संजय कुमार को सम्मानित किया। ग्रामीणों ने संजय कुमार का गांव हिसावदा में पंहुचने पर स्वागत किया। अजय पूनिया, सहदेव सिंह, नीरज अरोड़ा, रोहित शर्मा, निखिल मलिक, प्रिस मलिक, राजबीर, गुल्लू आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.