तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाले दो सरिये
किरठल गांव में किशोर के पेट में घुसे दो सरिये ऑपरेशन के बाद निकाल लिए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM (IST)
बागपत, जेएनएन। किरठल गांव में किशोर के पेट में घुसे दो सरिये ऑपरेशन के बाद निकाल लिए गएं। किशोर की हालत में अब सुधार हो रहा है।
डाक्टर मनीष तोमर ने बताया कि बुधवार की देर शाम एक किशोर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। उसके पेट में दो सरिया आरपार हो रहे थे। उन्होंने लगभग तीन घंटे के ऑपरेशन के दौरान सरियों को बाहर निकाल दिया। गौरतलब है कि किरठल गांव में मीरहसन का बेटा कालू गांव में किसी काम से साइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान गली में साइकिल फिसल गई थी। यहीं पर एक निर्माणधीन मकान के पिलर से दो सरिया गली की ओर निकले थे। दोनों सरिया किशोर के पेट में घुसकर आरपार हो गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें