Move to Jagran APP

एंबुलेंस कर्मियों की मानी गई एक मांग, हड़ताल समाप्त

एंबुलेंस कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। कंपनी ने इनकी पांच मांगों में से एक मांग मान ली है। अन्य मांगों पर विचार करेगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 07:23 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मियों की मानी गई एक मांग, हड़ताल समाप्त
एंबुलेंस कर्मियों की मानी गई एक मांग, हड़ताल समाप्त

बागपत, जेएनएन: एंबुलेंस कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। सभी कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिले के लोगों को भी राहत पहुंची है। चार मांगों पर विचार के लिए अभी आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

loksabha election banner

एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पांच मांगों को लेकर जिले के सभी एंबुलेंस कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी, जिसे मंगलवार की शाम चार बजे समाप्त कर दिया गया है। उनकी मुख्य मांग एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को नहीं हटाने की थी, जिसे कंपनी ने मान लिया है। यह मांग माने जाने के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया है। अब उनकी अन्य मांगों कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न हो, हरियाणा की भांति नेशनल हेल्थ मिशन से एबुलेंस का संचालन कराने, कोरोना महामारी में अग्रणी भूमिका निभा रहे कर्मचारी को ठेकेदारी से मुक्त करें, ठेके पर ही रखना सरकार की मजबूरी है, तो एनएचएम के अधीन ठेके में रखा जाए, जिसमें कंपनियां बदलने पर नौकरी जाने का भय न हो.. आदि को लेकर संगठन जो भी निर्णय लेगा, उसके बाद ही आगे की रूपरेखा तैयार होगी। सभी कर्मचारी काम पर लौट गए है। अब समय से सभी को जरूरतमंदों को स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया जाएगा।।

-----------

निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे बीमार

और घायल लोग

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी लोगों को परेशानी हुई। घायल और बीमारों को निजी वाहनों से स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार के लिए पहुंचे। मजबूर लोगों से इन वाहन चालकों ने मनचाही रकम की वसूली। गर्भवती महिलाओं के स्वजन सबसे ज्यादा परेशान हुए। प्रसूता महिलाओं को अस्पतालों से घर लौटने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो दिनों से ये हाल हो रहा था। अब हड़ताल समाप्त हो गई है तो राहत पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.