Move to Jagran APP

एक तरफ किसान खुश तो दूसरी तरफ दिखे मायूस

शुक्रवार दोपहर यमुना खादर में एक कंबाइन हार्वेस्टर मशीन चल रही थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:38 PM (IST)
एक तरफ किसान खुश तो दूसरी तरफ दिखे मायूस
एक तरफ किसान खुश तो दूसरी तरफ दिखे मायूस

बागपत, जेएनएन। शुक्रवार दोपहर यमुना खादर में एक कंबाइन हार्वेस्टर मशीन चल रही थी। खेतों में 50 से अधिक पुलिसकर्मी फैले हुए थे। खेत के एक तरफ जाजल के दर्जनों किसान बैठे हुए थे और मशीन से गेहूं की कटाई होती देख खुश नजर आ रहे थे। उस स्थान से करीब 250 मीटर दूर निवाड़ा की दर्जनों महिला, पुरुष और बच्चे यमुना किनारे खड़े होकर गेहूं की मशीन से फसल कटती मायूस होकर देख रहे थे।

loksabha election banner

उनका कहना था कि पुलिस-प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बड़ी मेहनत से गेहूं की फसल तैयार की थी, ताकि सालभर का अनाज हो जाएगा,लेकिन उनकी रोटी छीन ली गई। किसानों को कर दिया बर्बाद

निवाड़ा के किसान इकलाख का कहना है कि गांव के किसानों की करीब 500 बीघा गेहूं की फसल काटकर जाजल के किसान ले गए। निवाड़ा चौकी पुलिस ने सुनवाई के बजाए किसानों के साथ बदसलूकी की। रात को करते हैं फसल की कटाई

जाजल के किसान रिकू का कहना है कि निवाड़ा के किसान रात को फसल की कटाई करते हैं। गुरुवार की रात उनके अलावा कई किसानों की गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेशिग कर गेहूं लेकर चले गए, लेकिन भूसा नहीं ले जा पाए। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है, क्योंकि निवाड़ा से उनके खेत की दूरी बहुत कम है। सोनीपत के पुलिस-प्रशासन ने पहली बार किसानों को उनका हक दिलाया है। निवाड़ा चौकी इंचार्ज गए थे खादर

खादर में जिस स्थान पर गेहू की कटाई कंबाइन हार्वेस्टर मशीन कर रही थी, वहां पर यूपी-हरियाणा बार्डर की निवाड़ा चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह गए थे और हरियाणा पुलिस से वार्ता कर लौट आए। उनका कहना है कि हरियाणा पुलिस फसल कटाई कराने का अफसरों का आदेश लिए हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.