नुक्कड नाटक के माध्यम से किया जागरूक
बागपत जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत श्री यमुना इंटर कालेज में कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:07 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:12 AM (IST)
बागपत, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत श्री यमुना इंटर कालेज में कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह और दहेज उत्पीड़न विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जैन इंटर कालेज और श्री यमुना इंटर कालेज की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से कुरीतियों पर वार किया। बेटियों ने इस कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि इसके अलावा राजकीय हाईस्कूल बसौद, राजकीय हाईस्कूल सूप, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट समेत तमाम स्कूलों में नुक्कड़ नाटक किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें