विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुसीबतों को मात दे रहीं 6 महीने की ‘नव्या’ और ‘समायरा’, झकझोर देगी बेटियों के संघर्ष की दास्तां

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:05 PM (IST)

बागपत के क्षितिज बाल एवं शिशु गृह में दो बच्चियों, नव्या और समायरा, की देखभाल में लापरवाही सामने आई है।

मुसीबतों को मात दे रहीं 6 महीने की ‘नव्या’ और ‘समायरा'।

मुसीबतों को मात दे रहीं 6 महीने की ‘नव्या’ और ‘समायरा'।

HighLights

  1. क्षितिज बाल गृह की केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज।

  2. नव्या और समायरा की देखभाल में लापरवाही उजागर।

  3. जन्म के बाद परित्यक्त बच्चियों ने मौत को हराया।

जागरण संवाददाता, बागपत। सरूरपुर कलां के क्षितिज बाल एवं शिशु गृह की केयर टेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन बाल ग्रह में वे दो बेटियां भी हैं, जिन्हें छह माह पहले जन्म लेते ही मरने के लिए फेंक दिया था।

फिर ढाई माह अस्पताल में संघर्ष कर मौत को हराकर तत्कालीन डीएम की गोद में खेली और उनसे नाम पाया, लेकिन अब फिर धोखा मिला तो वर्तमान जिला प्रशासन सामने आया है। आइए जानते हैं हर किसी को झकझोर देने वाली छह माह की दोनों बेटियों द्वारा मुसीबतों को मात देने की कहानी...।

छह माह पहले बागपत में ऐसी दो घटना सामने आई थीं, जिन्होंने हर संवेदनशील व्यक्ति का मन झकझोर दिया था। एक मासूम ने जन्म लेते ही नाली का अंधेरा देखा तो दूसरी ने रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों के बीच अपनी पहली सांसें लीं। दोनों नवजात बेटियों को तब जिला अस्पताल भर्ती कराया लेकिन डाक्टरों को उम्मीद कम थी, क्योंकि कम वजन होने के साथ संक्रमण की चपेट में आ गई थी।

मगर दोनों बेटियों ने हिम्मत नहीं हारी और मौत को मात देने में कामयाब रहीं। दोनों बेटियों की पहली पहचान लावारिस थी। तब पांच अगस्त को तत्कालीन डीएम अस्मिता लाल ने जिला अस्पताल में न केवल दोनों बेटियों को गोद में लेकर दुलारा था, बल्कि नामकरण भी किया था।

एक बिटिया को नाम मिला ‘नव्या’ तो दूसरी बनी समायरा। नव्या का अर्थ है-नई शुरुआत, नया जीवन, नवीन संभावना और नई आशा। समायरा का अर्थ है ईश्वर की सुरक्षा में रहने वाली। ये दोनों बेटियां अब एक तरह से अपने नाम को साकार कर रही हैं, क्योंकि जिस बाल गृह में रह ही हैं, वहां भी इनकी ढंग से केयरिंग नहीं होने, समय से दूध आदि नहीं मिलने जैसी ढेरों मुसीबतों का सामना किया।

बाल गृह की खामियां सामने आईं तो प्रशासन ने केयरटेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया, इसलिए अब दोनों बेटियों के जीवन में उम्मीद की नई किरण फिर लौटेगी, जहां उनकी देखभाल अच्छे से हो सके।

बाल गृह में सुविधाओं का टोटा

जिला बनने के बाद छह माह पहले सरूरपुर कलां में यह पहला बाल गृह खुला जिसका संचालन एनजीओ करता है, लेकिन इसमें बच्चों के लिए जरूरी सुविधाओं तक का टोटा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राहुल वर्मा ने कहा कि एनजीओ द्वारा संचालित इस बाल गृह की गहनता से जांच होगी।

इसमें छह की दोनों बेटियों समेत सभी पांचों बच्चों की देखरेख में कमी नहीं आने दी जाएगी। पांचों ही बच्चों को डाक्टरी जांच कराई गई है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. संदीप कुमार ने इन बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।