महिला को थाने से टरकाने पर भड़के सांसद
भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण के समापन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 09:53 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण के समापन समारोह में बड़ौत कोतवाली पर महिला की शिकायत दर्ज नहीं करने पर भड़के।
बोले कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को न्याय देने को चलाया है, लेकिन बड़ौत कोतवाली पुलिस ने बामनौली गांव की गरीब महिला भूरो को टरका दिया, जो शर्मनाक बात है। उनके साथ मारपीट की गई थी। अधिकारी थानों में जाकर गरीब एवं कमजोर लोगों की सुनवाई कर न्याय दिलाने का काम करें। इसलिए सत्यपाल है मेरा नाम
सांसद ने कहा कि वे दो टूक सत्य बात कहते हैं। हो सकता है कि उनकी बात कुछ लोगों को कड़वी लगती हो लेकिन सच कहना मेरी आदत है, क्योंकि मेरा नाम सत्यपाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें