एक दिन की DIOS बनीं अवि ने जाना शिक्षा का हाल, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्या बोलीं?
Baghpat News: मिशन शक्ति के तहत छात्रा अवि तोमर एक दिन की डीआइओएस बनीं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए व सुझाव दिए।

मिशन शक्ति के तहत एक दिन की डीआइओएस बनीं अवि तोमर। जागरण
HighLights
कक्षा 12 में बागपत जिला टाॅपर और प्रदेश में चौथे नंबर पर रहीं थीं छात्रा अवि तोमर।
छात्राओं की सुरक्षा और प्रतियोगी परीक्षा के लिए अलग से कोचिंग का दिया सुझाव।
जागरण संवाददाता, बागपत। मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को जिले की टाॅपर और प्रदेश में चौथे नंबर पर रहीं छात्रा अवि तोमर को एक दिन की डीआइओएस बनाया गया। उन्होंने डीआइओएस से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल पूछे।
छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा करने के लिए निर्देशित भी किया। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली की छात्राओं को बैंक का भ्रमण कराया।
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाकर उनके सपनों को उड़ान दी जा रही है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में श्रीराम इंटर कालेज की पूर्व छात्रा और इंटरमीडिएट की जिला टाॅपर व प्रदेश की चौथे नंबर की टाॅपर अवि तोमर को एक दिन का डीआइओएस बनाया गया।
डीआइओएस राजीव कुमार यादव ने उन्हें पौधा भेंटकर चार्ज सौंपा। उसके बाद छात्रा ने कर्मचारियों से उनके पदनाम सहित परिचय प्राप्त किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर बातचीत की और सुझाव दिए। अवि तोमर ने कहा कि हर विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने चाहिए।
विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से लेकर अन्य परीक्षाओं के लिए अलग से कोचिंग की व्यवस्था की जाए तो राहत मिल सकती है। अवि ने बताया कि वह मूल रूप से बिजरौल गांव की रहने वाली हैं और आइआइटी की तैयारी कर रही हैं। उसका सपना है इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है।
यह भी पढ़ें- UP के गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाले डॉ. रामकरण दुनिया के टॉप 5% वैज्ञानिकों में शामिल
इस दौरान कार्यालय के प्रधान सहायक जेपी रूहेला, अभिनव तोमर, सत्यवीर सिंह, मोनू कुमार, सुनील कुमार, ओमबीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली की छात्राओं को छपरौली स्थित बैंक का भ्रमण किया।
यह भी पढ़ें- 21 साल बाद बदली देशखाप चौरासी की चौधराहट, संजीव चौधरी के सिर बंधी पगड़ी; परंपरा का बढ़ाएंगे आगे
कर्मचारियों ने छात्राओं को किस तरह धनराशि जमा करते है और किस तरह निकलते है इसकी जानकारी दी। हाेम लोन, बिजनेस लोन, एजूकेशन लोन आदि के बारे में बताया।
