महिलाओं ने डीएम से की हक की बात
मिशन शक्ति अभियान के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम के तहत डीएम ने बात की।
बागपत, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत ' हक की बात जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम के तहत डीएम राज कमल यादव ने बुधवार को वेबिनार के जरिए 200 महिलाओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण कराने का आश्वासन दिय। कहा कि बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाएं।
डीएम ने महिलाओं तथा बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुना। यौन हिसा, लैगिग असमानता, घरेलू हिसा तथा दहेज हिसा जैसे मुद्दों पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि हक की बात जिला अधिकारी के साथ कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाना तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करना है। कहा एक शिक्षित बेटी दो कुल को रोशन करती हैं। इसलिए बेटियों को अच्छे संस्कार तथा अच्छी शिक्षा दें जिससे कि अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो और घर परिवार में खुशहाली आए।
उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा ,नारी सुरक्षा, नारी स्वालंबन को बढ़ावा देना मुख्य प्राथमिकता है। विभिन्न प्रकार की समाज में नकारात्मक परंपराओं एवं कुरीतियों को समाप्त करना होगा। महिलाएं अपनी आवाज को दबाए नहीं उठाएं। महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं तथा हेल्प डेस्क की जानकारी दी।
सरोज तोमर पत्नी रणदेव सिंह,बाबली, फराह पुत्रि अखतर अली, अंसारी सिघावली अहीर, उषा पत्नी ओमबीर सिंह बड़ौत से वेबीनार के माध्यम से संवाद कर रखीं। बालिका शम्भवी यादव मिस्टी ने कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की तथा बच्चों के लिए खेलकूद के लिए ओपन पार्क की मांग की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव साबिर अली, जिला प्रोबेशन अधिकारी हुबलाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे, महिला कल्याण अधिकारी शालू चौधरी, अनीसा, दीपिका आदि मौजूद रहीं। काम की जानकारी
डीएम ने महिलाओं को-1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइल), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नम्बर फोन कर मदद ले सकते हैं।