सांकरौद खादर में खनन की तैयारी जोरों पर, बना रास्ता
सांकरौद यमुना खादर में व्यापक स्तर पर रेत खनन का कारोबार शुरू करने के लिए माफियाओं ने रास्ता तैयार किया है। यमुना में जगह-जगह खुदे मौत के कुंड व ट्रैक्टर-ट्रालियों के पहियाओं के निशान साफ बयां कर रहे हैं कि हाल में भी खनन हो रहा है।
बागपत, जेएनएन। सांकरौद यमुना खादर में व्यापक स्तर पर रेत खनन का कारोबार शुरू करने के लिए माफियाओं ने रास्ता तैयार किया है।
यमुना में जगह-जगह खुदे मौत के कुंड व ट्रैक्टर-ट्रालियों के पहियाओं के निशान साफ बयां कर रहे हैं कि हाल में भी खनन हो रहा है। बता दें कि अवैध खनन के कारण ही हर साल यमुना में कई जिदगी काल के गाल में समा जाती है। रोजाना कई वाहन पाठशाला व डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी के सामने से रेत लेकर निकलते हैं। परंतु प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं देता है। पूर्व में शासन की तरफ से पट्टा स्वीकृत होने के बाद भी ग्रामीणों ने खदान नहीं होने दिया था। तहसीलदार यदुवंश कुमार खादर में सर्वे के लिए गए थे। रास्ता व वाहनों के टायर के निशान देखकर उन्होंने भी माना कि अवैध खनन हो रहा है।