Move to Jagran APP

पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि: स्वतंत्र देव

भाजपा के जिला वर्ग प्रशिक्षण का बुधवार की शाम समापन हो गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। राजीव पंडित

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 12:21 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 12:21 AM (IST)
पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि: स्वतंत्र देव
पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि: स्वतंत्र देव

बागपत, जेएनएन: भाजपा के जिला वर्ग प्रशिक्षण का बुधवार की शाम समापन हो गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलती है, बशर्ते वह मेहनती हो। प्रदेश अध्यक्ष का कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत भी किया।

बुधवार को छपरौली रोड स्थित गायत्री देवी कालेज में जिला वर्ग प्रशिक्षण के समापन पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डा. दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने, जातिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि गरीब, अनुसूचित जाति, पिछड़े, शोषित आदि के विकास के मार्ग में आने वाली बाधा को दूर करके नए भारत के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि विकास के रथ को चलाकर 2024 में कमल खिलाने का सपना पूरा करना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर गांव, गली, मोहल्ले से पार्टी कार्यकर्ता जुड़कर चले, इसका कार्यकर्ताओं को संकल्प भी दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है पार्टी छोटे से कार्यकर्ता को ऊपर तक ले जाती है बशर्ते वह मेहनती हो। जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित होता है, पार्टी उसे कभी भी अनदेखा नहीं करती है। पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है इसलिए कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के साथ चले और अनुशासन में रहे। इस दौरान छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता रामपाल नेहरा, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जिला मंत्री सरिता चौधरी, राजीव तोमर, धर्मेंद्र पंवार, अनिल तोमर, राजगुरु तोमर, दीपक जैन आदि मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की और सवाल भी पूछे। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष विधायक सहेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। उधर, नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। अमित राणा ने कहा कि स्वतंत्र देव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, अंकित लपराना, लोकसभा मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, संदीप जैन, आशीष तोमर, सुनील योगी, कालूराम सभासद, अतुल जैन, कुलदीप त्रिवेदी, चिराग जैन, अमरजीत पंवार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.