Move to Jagran APP

चेन में फंसने से कर्मी का पैर कटा, दो घंटे चीनी मिल बंद

गुरुवार की सुबह दस बजे मदन बैगास की चेन की सफाई कर रहा था। अचानक चेन में फंस जाने से उसका पैर कट गया। चीख सुनकर चेन बंद कराई गई। मिल कर्मचारी घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में ले गये।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 08:53 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 08:53 PM (IST)
चेन में फंसने से कर्मी का पैर कटा, दो घंटे चीनी मिल बंद

संवाद सूत्र, रमाला (बागपत): सहकारी चीनी मिल में सफाई के दौरान एक कर्मचारी का पैर बैगास चेन में फंसकर कट गया। घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर किया गया है। उसकी हालत चिताजनक बनी हुई है।

loksabha election banner

सहकारी चीनी मिल में दो दिनों से सफाई का काम चल रहा है। दोघट थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी मदन (40) पुत्र कटार सिंह मिल में ठेकेदार के अंडर में काम करता है। वह बुधवार की शाम ड्यूटी पर आया था। आठ घंटे ड्यूटी करने के बाद ओवर टाइम करने लगा। गुरुवार की सुबह दस बजे मदन बैगास की चेन की सफाई कर रहा था। अचानक चेन में फंस जाने से उसका पैर कट गया। चीख सुनकर चेन बंद कराई गई। मिल कर्मचारी घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में ले गये। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत चिताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद कर्मचारियों ने मिल में कार्य बंद कर दिया। घायल के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस बीच दो घंटे तक मिल बंद रही। पता चलने पर प्रधान प्रबंधक विनोद अग्रवाल कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने घायल कर्मी के इलाज का पूरा खर्च वहन करने और शासन से भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्य शुरू किया। घायल के पिता कटार सिंह ने बताया कि मदन परिवार में कमाने वाला अकेला है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.