Move to Jagran APP

राष्ट्रीय नाई महासभा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत): बली गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:55 PM (IST)
राष्ट्रीय नाई महासभा ने संगठन
को मजबूत करने पर दिया जोर
राष्ट्रीय नाई महासभा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत): बली गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा सभा के मनोनीत पदाधिकारियों को फूल-माला व पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामभवन शर्मा ने संगठन के प्रति कार्यक्षमता, सामाजिक भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते ओमवीर ¨सह सैन को प्रदेश महासचिव, दिनेश कुमार सैन को मेरठ मंडल का मंडल अध्यक्ष व मामचंद को जिला बागपत का संरक्षक बनाया गया। इसी दौरान मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा समाज को महा पदम सैन की जीवनी से प्रेरित किया। इस अवसर ग्रामवासियों ने महासभा के नियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सुखपाल, राजवीर ¨सह, कर्मवीर, मांगेराम, श्यामवीर, प्रदीप पंवार, जयराम, विशाल, जय¨सह, विपिन आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.