विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनुमान चालीसा प्रकरण में मौलाना को मस्जिद से हटाया

By JagranEdited By:
Published: Wed, 04 Nov 2020 10:07 PM (IST)

गांव विनयपुर की मस्जिद में भाजपा नेता को हनुमान चालीसा के पाठ की अनुमति देने वाले मौलाना को मस्जिद से हटा दिया।

हनुमान चालीसा प्रकरण में मौलाना को मस्जिद से हटाया
हनुमान चालीसा प्रकरण में मौलाना को मस्जिद से हटाया

बागपत, जेएनएन। गांव विनयपुर की मस्जिद में भाजपा नेता को हनुमान चालीसा के पाठ की अनुमति देने वाले मौलाना को मस्जिद से हटा दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सर्वसमाज की पंचायत होगी। पुलिस ने मौलाना व भाजपा नेता पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।

मथुरा के नंदभवन में नमाज अदा करने के प्रकरण के बाद मंगलवार को विनयपुर गांव स्थित मस्जिद में भाजपा नेता मनुपाल बंसल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। उनका दावा है कि उन्होंने मस्जिद के मौलाना अलीहसन से इसकी अनुमति ली थी। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। बुधवार को गांव में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने मौलाना अलीहसन को मस्जिद से हटाकर कार्यवाहक इमाम अलीम को बनाया है। प्रकरण को लेकर गांव में शुक्रवार को सर्वसमाज की पंचायत भी होगी। वहीं पुलिस ने मौलाना अलीहसन व भाजपा नेता मनुपाल बंसल पर पांच-पांच लाख रुपये के मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। इसकी पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। गांव में होने वाली पंचायत की जानकारी नहीं है। उधर, बड़ौत में विश्व हिदू परिषद के जिला मंत्री पप्पन राणा ने फूंसवाली मस्जिद में शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का कार्यक्रम रद कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।