Move to Jagran APP

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया Baghpat News

गुरुवार की सुबह बागपत में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 11:36 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 11:36 AM (IST)
पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया Baghpat News
पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया Baghpat News
बागपत, जेएनएन। बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी हासिल की और हर बिंदु से जांच कर रही है।
सिर में सटाकर मारी गोली
धनौरा सिल्वरनगर निवासी मित्तन का गांव में ही हेयर सैलून है। उसका अपनी पत्नी पुष्पा देवी से अक्सर विवाद रहता था। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह मित्तन गुरुवार सुबह भी अपने सैलून पर चला गया। उसके बेटे बाजार चले गए थे। पुष्पा घर पर अकेली थी। करीब नौ बजे मित्तन सैलून से घर पहुंचा और पत्नी पुष्पा के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे पुष्पा की मौत हो गई। फिर मित्तन ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया मनोरोगी
घटना के थोड़ी देर बाद बेटे घर पर पहुंचे तो उनको अपने माता-पिता के लहूलुहान हालत में शव पड़े मिले। बालैनी थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि मित्तन मनोरोगी प्रवृत्ति का था। हर बिंदु की जांच की जा रही है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.