सिपाही गोली कांड से जुड़े हैं विनीत हेवा के तार
बागपत: सिनौली-चौबली मार्ग पर लूट के विरोध पर सिपाही को गोली मारने के मामले में पुलिस को अह
बागपत: सिनौली-चौबली मार्ग पर लूट के विरोध पर सिपाही को गोली मारने के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार विनीत हेवा इस घटना में संलिप्त है? आरोपित विनीत पांच दिन पूर्व मेरठ में तमंचे के साथ पकड़ा गया है। पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए मेरठ जेल गई है।
छपरौली निवासी सिपाही अमरपाल, दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती दरियागंज थाने में है। वह 19 दिसंबर की देर रात ड्यूटी करके अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे रोककर लूटपाट शुरू कर दी थी। विरोध करने पर उसके सीने में गोली मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बदमाश उससे करीब तीन हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर ले गए थे। पुलिस ने उसे बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसको रेफर कर दिया गया था। उसके भाई की तहरीर पर छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस तभी से ही अपराधियों का पता लगाकर उनकी धरपकड़ में लगी हुई है।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में कई ¨बदुओं पर जांच चल रही है। इस घटना में विनीत निवासी हेवा, हाल निवासी गांगनौली की संलिप्तता प्रतीत हो रही है। उसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपित पांच दिन पूर्व मेरठ में तमंचे के साथ गिरफ्तार हुआ। अदालत की अनुमति मिलने पर पुलिस मेरठ में उससे पूछताछ करने के लिए गई है।
----------
बागपत में रह रहा था
एक लाख का इनामी
जासं,बागपत: रोहतक पुलिस ने विकास निवासी बामनौली को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया जाता है कि वह जनपद में ही रह रहा था। यहां की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।