टोल पर वाहनों की कतार, राहगीर हो रहे परेशान
देश के सबसे हाईटेक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन सवारों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:09 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:09 PM (IST)
बागपत, जेएनएन : देश के सबसे हाईटेक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन सवारों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इस दिल्ली नेशनल हाइवे से एक्सप्रेस-वे पर एंट्री करने के लिए दोनों तरफ तीन तीन बूथ बनाए हैं, लेकिन दोनों ही तरफ कर्मचारी अपनी सहूलियत के हिसाब से दो-दो बूथ पर एंट्री बंद रखते हैं। इससे दिन में कई बार बूथ पर एंट्री करने के लिए वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को परेशानी होती है। परेशान राहगीरों ने अधिकारी से सभी बूथों को चालू कराने की मांग की है। इस संबंध में इंचार्ज मनोज माथुर का कहना है कि तकनीकी खामियों के कारण कभी कभार बूथ बंद हो जाते हैं। खामियां ठीक होने पर तुरंत चालू हो जाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें