डौला में नगर से मिला महिला का शव
संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत): पूर्वी यमन नहर में डौला गांव में करीब 55 वर्षीय महिला का शव
संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत): पूर्वी यमन नहर में डौला गांव में करीब 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पानी से निकाला। महिला घर से शामली के बरला गांव में अपने मायके में जाने के लिए निकली थी।
डौला गांव के कुछ ग्रामीण बुधवार सुबह नहर के पास से गुजर रहे थे तभी एक महिला का शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया। डौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाला। महिला के बाए हाथ पर कमलेश, ओमवीर भाई-बहन लिखा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, सफलता न मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शाम के समय शव की शिनाख्त मलकपुर गांव की महिला कमलेश देवी पत्नी सुरेशपाल के रूप में हुई। ¨सघावली अहीर थानाध्यक्ष हरेराम यादव के मुताबिक जानकारी करने पर पता चला कि महिला कमलेश, मंगलवार शाम अपने घर से शामली के बरला गांव में मायके के लिए रवाना हुई थी। महिला नहर में कैसे आई, इसका सहीं पता नहीं चला।
गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थे परिजन
बागपत: मृतका कमलेश के बेटे गोपाल ने बताया कि उसकी माता, मामा के घर नहीं पहुंची तो उन्होंने तलाश करना शुरू कर दिया था। पता न चलने पर बुधवार सुबह बड़ौत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने गए तो पता चला कि डौला में महिला का शव मिला है। गोपाल के मुताबिक उसकी माता को चलने में दिक्कत थी।