कुश्ती प्रतियोगिता में नेहा ने जीते एक लाख रुपये
रमाला पानीपत में हुई दो दिवसीय अखिल भारतीय फ्री स्टाइल इनामी कुश्ती प्रतियोगिता में कंडेरा गांव की नेहा कश्यप ने हिस्सा लिया। नेहा ने 57 किग्रा भार में प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को हराकर एक लाख रुपए व ट्राफी जीती।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 12:01 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 12:01 AM (IST)
रमाला(बागपत): पानीपत में हुई दो दिवसीय अखिल भारतीय फ्री स्टाइल इनामी कुश्ती प्रतियोगिता में कंडेरा गांव की नेहा कश्यप ने हिस्सा लिया। नेहा ने 57 किग्रा भार में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हराकर एक लाख रुपये व ट्राफी जीती। नेहा की जीत पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। नेहा का गांव पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। कंडेरा गांव में जन्मी नेहा ने राष्ट्रीय स्तर पर ढेरों पदक बटोरे हैं। सफलता पर नेहा के पिता सतीश कुमार ने बताया कि चंद्रपाल प्रधान, सुक्रमपाल, पंकज, राजकुमार, ईश्वर सिंह, मोनू आदि ने खुशी जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें