Move to Jagran APP

भाजपा सरकार के कार्य गिना रही पार्टी की संदेश पदयात्रा

खेकड़ा (बागपत): नगर में निकाली गई पद यात्रा में शामिल हुए विधायक ने पालिका चेयरपर्सन के आवास पर कार्यक्रम में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 11:24 PM (IST)
भाजपा सरकार के कार्य गिना रही पार्टी की संदेश पदयात्रा

खेकड़ा (बागपत): नगर में निकाली गई पद यात्रा में शामिल हुए विधायक ने पालिका चेयरपर्सन के आवास पर लोगों से रूबरू होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। हसनपुर मसूरी में ग्राम प्रधान के आवास पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का स्वागत हुआ। भाजपा पदाधिकारियों ने सरकारी योजना के लाभार्थियों से भी जानकारी ली।

loksabha election banner

राष्ट्रपिता की स्मृति में भाजपा की तरफ से पद यात्रा निकालकर जनता को योजानाओं की जानकारी दी जा रहा है। क्रम में सोमवार को भाजपा विधायक योगेश धामा व कार्यकर्ताओं ने नगर में पद यात्रा निकाली। लोगों से रूबरू होकर विधायक ने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा के आवास पर बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कि भाजपा में ही सभी वर्ग सुरक्षित है। भाजपा की तरफ से देश के साथ प्रदेश में भी विकास की गंगा बहाई जा रही है। हो रहे कार्य धरातल पर दिखने लगे हैं। आगामी चुनाव में भी जनता का साथ मांगा। चेयरपर्सन प्रतिनिधि अंकुर धामा, गुल्लू धामा, अमित डागर, पुष्पेंद्र कुमार, संजय धामा, संकित धामा आदि शामिल रहे। उधर हसनपुर मसूरी में पहुंचे प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने ग्राम प्रधान नवीनचंद के आवास पर बैठक में ग्रामीणों को पार्टी की नीति व कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद सरकारी योजना के लाभार्थियों से मिलकर वार्ता की, चुनाव में भाजपा को ही वोट देने की अपील की। नीरज शर्मा, र¨वद्र ¨सह राठी, जिला उपाध्यक्ष मनोज धामा, जिला महामंत्री मोहन बेदी, सुधीर मान, सुदेश चौहान, कंवरपाल, नरेश वर्मा, संजय ग्राम प्रधान डूंडाहेड़ा, विपिन माहेश्वरी, ¨रकू शर्मा, सन्नी गुप्ता व अंशुल जैन शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.