VIDEO: 'अखिलेश यादव को रसगुल्ले की चिंता, किसानों की नहीं...' जयन्त चौधरी का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
Jayant Chaudhary: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर किसानों की बजाय चीनी और रसगुल्ले की महंगाई ...और पढ़ें
HighLights
जयंत बोले- चीनी के दाम बढ़ने से किसानों को फायदा होगा।
विपक्ष को गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग करनी चाहिए।
जागरण संवाददाता, बागपत। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयन्त चौधरी ने सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर करारा प्रहार कहते हुए कहा कि उन्हें चीनी और रसगुल्ले की महंगाई नजर आती है, लेकिन किसानों की चिंता नहीं। ऐसे समय में चीनी के दाम बढ़े हैं और गन्ना फसल पकने की ओर है। चीनी के दाम बढ़ने का फायदा किसानों को होगा, क्योंकि अब गन्ना मूल्य निर्धारण भी होने वाला है।
'उकसावे में आकर उत्तेजित न हो कार्यकर्ता'
जयन्त चौधरी ने खेकड़ा में लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात की। अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान तथा अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित बैनर के सवाल पर जयंत ने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे किसी उकसावे में आकर उत्तेजित न हो। रालोद कार्यकर्ता संयम रखें।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को चीनी तथा रसगुल्ले के बढ़ते दाम की चिंता है लेकिन किसानों की नहीं। चीनी के दाम ऐसे समय में बढ़े हैं, जब गाने का नया पेराई शत्रु शुरू होने वाला है। विपक्ष को चीनी और रसगुल्ले से बाहर निकलकर सरकार से गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग करनी चाहिए थी।
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के बयान पर बागपत में सियासी बवाल: सपा प्रमुख के खिलाफ रातोंरात लगे पोस्टर, कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा
'चीनी के दाम बढ़ने से आम आदमी पर कोई खास खास फर्क पड़ने वाला नहीं'
चीनी के दाम बढ़ने से आम आदमी पर कोई खास खास फर्क पड़ने वाला नहीं है, क्योंकि औसतन प्रति परिवार प्रति महा एक डेढ़ किलो चीनी की खपत होती है। मगर चीनी के दाम बढ़ने का फायदा किसानों को जरूर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- बागपत वालों को बड़ी राहत: टटीरी ओवरब्रिज खुलने की तारीख तय, लेकिन रास्ते को लेकर MP और BKU कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
जयन्त चौधरी ने कहा कि गत दिवस उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई है। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार ने भारत रत्न का सम्मान दिया है। अब चौधरी साहब की नीति और सिद्धांतों को युवा पीढ़ी से अवगत कराने की जरूरत है।
