विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत वालों को बड़ी राहत: टटीरी ओवरब्रिज खुलने की तारीख तय, लेकिन रास्ते को लेकर MP और BKU कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

By Gaurav Kumar Tatiri Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 25 Aug 2026 01:41 PM (IST)

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने टटीरी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति जानी और रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली। इस ओवरब्रिज से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

टटीरी ओवरब्रिज निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान सांसद डा. राजकुमार सांगवान और अन्य।

टटीरी ओवरब्रिज निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान सांसद डा. राजकुमार सांगवान और अन्य

HighLights

  1. सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने टटीरी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

  2. सांसद दिल्ली-देहरादून काॅरिडोर के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से भी मिले।

संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने टटीरी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा रेलवे अधिकारियों से ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति और आवागमन के लिए खोले जाने की तिथि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टटीरी ओवरब्रिज आगामी 30 सितंबर को खुलेगा।

सोमवार को टटीरी ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति और इसे आवागमन के लिए खोले जाने की तिथि की जानकारी ली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आगामी 30 सितंबर को टटीरी ओवरब्रिज को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि ओवरब्रिज शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने नगरवासियों और भाकियू की ओर से रखी गई मांगों को भी रेलवे अधिकारियों के सामने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने डीएवी इंटर कालेज के गेट पर रास्ता देने, मंडी गेट टटीरी की ओर रास्ता उपलब्ध कराने तथा सर्विस रोड का निर्माण कराने पर जोर दिया।
सांसद ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण इस प्रकार होना चाहिए कि स्थानीय लोगों को अपने घरों, बाजार और अन्य स्थानों पर आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि टटीरी ओवरब्रिज को बागपत रोड रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए भी रेलवे अधिकारियों के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। इस मौके पर ओमवीर ढाका, राजू सिरसली, ओमबीर सिंह तोमर, मनोज आर्य, नीरज चौधरी, संतरा देवी आदि मौजूद रहे।

रास्ते को लेकर सांसद-भाकियू पदाधिकारी में नोकझोंक

निरीक्षण के दौरान डीएवी इंटर कालेज गेट पर रास्ता देने और ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद साइड में बनने वाली दीवार को लेकर सांसद डा. राजकुमार सांगवान और भाकियू जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह व कार्यकर्ता अश्वनी मानव के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। दोनों पक्षों ने स्थानीय लोगों की सुविधा को लेकर अपनी बात रखी।

वहीं सांसद ने भरोसा दिलाया कि स्थानीय लोगों और भाकियू की ओर से उठाई गई मांगों को गंभीरता से रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बनने का उद्देश्य केवल यातायात को सुगम बनाना नहीं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है।

मुआवजे को लेकर किसानों से भी मिले सांसद

सांसद डा. राजकुमार सांगवान किसान नीरज चौधरी के आवास पर दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर (Delhi-Dehradun Economic Corridor) के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से मिले और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने नियम संगत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।