विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत, खूब हुई पुष्प वर्षा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 23 Dec 2021 09:14 PM (IST)

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का कार्यकर्ताओं ने ककड़ीपुर चेकपोस्ट रमाला किशनपुर आदि में स्वागत किया गया।

जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत, खूब हुई पुष्प वर्षा
जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत, खूब हुई पुष्प वर्षा

बागपत, जेएनएन। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का कार्यकर्ताओं ने ककड़ीपुर चेकपोस्ट, रमाला, किशनपुर बराल, बावली और राधा गोविद विवाह मंडप पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने योगी-मोदी जिदाबाद के नारे लगाए।

शामली से प्रवेश करने के बाद जन विश्वास यात्रा का दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित ककड़ीपुर चैकपोस्ट पर पुष्प वर्षा के साथ छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए योगी-मोदी जिदाबाद के नारे लगाए। यात्रा का स्वागत करने के लिए क्षेत्र के गांवों से ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा, तिरंगा, सिर पर भगवा टोपी लगाकर ककडीपुर पहुंच गए थे। किशनपुर बराल बस स्टैंड पर चेयरमैन धूम सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन तोमर आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके बाद किशनपुर बराल, जिवाना टोल प्लाजा होते हुए यात्रा बावली गांव में पहुंचे। अनिल तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश श्योराण आदि ने यात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, सांसद सतीश गौतम, नीरज शर्मा, यात्रा के जिला प्रभारी डाक्टर नीरज कौशिक आदि नेता मौजूद रहे। बावली से यात्रा राधा गोविद विवाह मंडप, बड़ौत पर पहुंची। यहां चेयरमैन अमित राणा ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा पर पुष्प वार्ता करते हुए जोरदार स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा में काफी संख्या में ट्रैक्टर शामिल हुए। डीजे की धुनों पर युवा कार्यकर्ता थिरक रहे थे। ड्रोन कैमरों से यात्रा की वीडियोग्राफी की गई। बावली चुंगी पर सुभाष विवाह, श्रीभगवान आदि ने यात्रा का स्वागत कियाव। यात्रा जेवी कालेज, बड़ौत के मैदान पर जनसभा में पहुंची। उसके बाद यात्रा बड़ौली और सरूरपुर होते हुए बागपत के राष्ट्र वंदना पहुंची।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।