झमाझम बारिश से राहत, परेशानी भी
जासं, बागपत : बुधवार को मूसलाधार बारिश होने से जिले में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:20 PM (IST)
जासं, बागपत : बुधवार को मूसलाधार बारिश होने से जिले में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, बागपत चांदीनगर मार्ग समेत कई मार्गों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं जिला अस्पताल के बाहर जलभराव से मरीजों तथा उनके साथ आए लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं गन्ना और धान की फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें