Move to Jagran APP

समाज में फैली कुरीतियां दूर हों तो उन्नति संभव

चित्तमखेड़ी गांव में ब्राह्मण महासभा समिति की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM (IST)
समाज में फैली कुरीतियां दूर हों तो उन्नति संभव
समाज में फैली कुरीतियां दूर हों तो उन्नति संभव

बागपत, जेएनएन। चित्तमखेड़ी गांव में ब्राह्मण महासभा समिति की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर ही उन्नति संभव हो सकती है। समाज के हक की लड़ाई एकजुटता से ही लड़ी जा सकती है। समाज के उत्थान के लिए युवा पीढ़ी को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। एकजुटता बनाने पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को हर तरह के व्यसनों से दूर रहकर कार्य करने होंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा। संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें। गांव गांव बैठकें कर संगठन की नीतियों से अवगत कराया जाए। बैठक में पंडित राजकुमार शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सुरेश चंद शर्मा को जिला मंत्री बनाया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष आत्माराम शर्मा, पंडित रोशनलाल शर्मा, सचिन देव शर्मा, डाक्टर रामकुमार शर्मा, पंडित संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे। दाहा गांव में पहुंची वेद प्रचार यात्रा

loksabha election banner

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा पांचवें दिन दाहा गांव में पहुंची। यज्ञ के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण शुद्धि का संदेश दिया। वेद प्रचार यात्रा गांव में गलियों से होकर निकाली गई।

यज्ञ में लोगों ने बढ चढ़कर आहुतियां डाली। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने बताया कि यज्ञ में जिस सामग्री का उपयोग होता है वह औषधीय गुणों से युक्त होती है। गाय का घी डालने से अग्नि बढ़ती है जो कि वातावरण में मौजूद विभिन्न बैक्टीरिया वायरस को नष्ट करता है। वैदिक मंत्र यज्ञ में बोले जाते हैं। इस दौरान रवि शास्त्री, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार, आचार्य धर्मवीर आर्य, राज राणा, अभिषेक आर्य, रवि राणा, महाशय अशोक प्रबोध, राजवीर राणा, सतवीर, राजपाल राणा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.