विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत के 32वें डीएम दिव्यांशु पटेल ने संभाला कार्यभार, बोले- विकास कार्यों एवं योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Published: Fri, 25 Sep 2026 06:01 PM (IST)

नवनियुक्त डीएम दिव्यांशु पटेल ने बागपत के 32वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

HighLights

  1. दिव्यांशु पटेल ने बागपत के 32वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

  2. शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा विशेष ध्यान।

  3. बागपत में स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग के विकास पर जोर दिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, बागपत। नवनियुक्त डीएम दिव्यांशु पटेल ने कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में बागपत के 32वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके और पात्र व्यक्ति को योजना से सीधा जोड़ा जा सके। शासन द्वारा जो भी संचालित योजनाएं चलाई जा रही हैं, वह पात्र लोगों तक पहुंचाना हम सबका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

वर्तमान में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा तकनीकी और नवाचारों को विकसित किया जाएगा। उद्योग के क्षेत्र में बागपत को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

नगर आयुक्त के पद पर रहे कार्यरत

बताते चलें कि दिव्यांशु पटेल 2017 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

वह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त, एफएसडीए मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव, सहायक मजिस्ट्रेट बाराबंकी के पद पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

एडीएम राजीव कुमार राय, एडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार पांडे, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बागपत डीएम दिव्यांशु पटेल ने कहा- मुझे सीधी बात करना पसंद; पांच बजे वाले IAS के नाम से हुए चर्चित

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS दिव्यांशु पटेल, जिन्हें बतौर जिलाधिकारी मिली पहली पोस्टिंग; बागपत की DM अस्मिता लाल का तबादला