क्रमिक अनशन समाप्त, आमरण अनशन शुरू
सहकारी चीनी मिल रमाला में ठेका प्रथा का विरोध कर रहे संविदा कर्मचारी पिछले सात दिनों से धरने पर हैं।
बागपत, जेएनएन। सहकारी चीनी मिल रमाला में ठेका प्रथा का विरोध कर रहे संविदा कर्मचारी पिछले सात दिनों से धरने पर हैं। चार दिन से छह कर्मचारी क्रमिक अनशन पर थे। रविवार को कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया तथा संविदा कर्मचारी रवि दुहूण आमरण अनशन पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि चाहे उन्हें जान भी देनी पडे़, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सक ने उनकी कोई सुध नहीं ली। दोपहर के समय विधायक सहेंद्र सिंह धरने में कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की मांगों को लेकर वह पूरा प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। धरने पर योगेश, अनुज, संजीव, सचिन, आशीष, अंकित, गुड्डू, राजेश देवी, नितिन, प्रदीप, विवेक आदि मौजूद थे।