Move to Jagran APP

वार्षिकोत्सव में मेधावियों को सम्मानित किया

बड़का में चौ. हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट खट्टा प्रहलादपुर का स्थापना दिवस एवं वार्षिक ोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 09:46 PM (IST)
वार्षिकोत्सव में मेधावियों को सम्मानित किया
वार्षिकोत्सव में मेधावियों को सम्मानित किया

बागपत, जेएनएन। बड़का में चौ. हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट, खट्टा प्रहलादपुर का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

loksabha election banner

भाजपा नेता मनवीर गुर्जर, हरेंद्र प्रधान बली, योगेश गुर्जर और सुंदर धामा रहे। बालिका वधू और शिक्षित बिटिया नाटिका के मंचन पर खूब सराहा गया। डा. राजीव गुप्ता ने कहा कि बेटियां दो घरों का उजाला होती हैं। ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट रणवीर चौधरी ने बेटियों को बधाई दी। शीबा, साजिदा, नरगिस, खुशी, सना, रुखसार, ईशा, साजिदा, अफसाना, तनु शर्मा, शालू त्यागी, अर्चना सिंह व अफसाना को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

भारत भूषण अध्यक्ष और विवेक कुमार शर्मा सचिव निर्वाचित

जागरण संवाददाता, बागपत: लेखपाल संघ की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को बड़ौत तहसील में हुआ। चुनाव अधिकारी खंड मंत्री मेरठ मंडल अतर सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भारत भूषण आठ वोटों से जीते। उन्हें 41 और मोहित तोमर 33 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल यादव 15 वोटों से जीते। उन्हें 44 और जितेंद्र शर्मा को 29 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंशाक भारद्वाज पांच वोटो से जीते है, उन्हें 39 और टीना को 34 वोट मिले। सचिव पद पर विवेक कुमार शर्मा 16 वोटों से जीते है, उन्हें 45 और अनिल कुमार को 29 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद जितेंद्र गुप्ता चार वोटों से जीते है, उन्हें 39 और अखिलेश गुप्ता को 35 वोट मिले, लेखा परीक्षक पद पर वंशनारायण यादव पांच वोटों से जीते है उन्हें 39 और मांगेराम धामा को 34 मत मिले मिले। उपसचिव पद पर रवि कुमार निर्विरोध चुने गए है। निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.